रोबोटिक या लेप्रोस्कोपिक सर्जरी?
दोनों दूरबीन वाली सर्जरी हैं: छोटे चीरे, कम दर्द और ओपन सर्जरी से जल्दी घर वापसी।
लेप्रोस्कोपी में सर्जन लंबे सीधे औज़ार पकड़कर स्क्रीन पर देखते हैं। रोबोटिक सर्जरी में सर्जन कंसोल पर बैठकर ऐसे औज़ार चलाते हैं जो कलाई की तरह मुड़ते हैं, और 3D में बड़ा करके दिखता है। रोबोट अपने आप कुछ नहीं करता, सर्जन जैसे चलाते हैं वैसे ही चलता है।
रोबोटिक सर्जरी सबसे ज़्यादा मदद करती है:
- कैंसर सर्जरी में, जहां लिम्फ नोड निकालने हों
- आंत या पेशाब की थैली के पास गहरे एंडोमेट्रियोसिस में
- बहुत बड़ी बच्चेदानी या मुश्किल फाइब्रॉइड में
- ज़्यादा वज़न (हाई BMI) वाली मरीज़ों में
सही तरीका आपकी स्थिति पर निर्भर करता है। रिपोर्ट देखकर हम साथ मिलकर तय करते हैं।
कॉल या व्हाट्सऐप करें: 87 9722 9722

.png)